गुजरात : केजरीवाल ने हर गांव में स्कूल और कच्छ में नर्मदा का पानी पहुंचाने का वादा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2022

अहमदाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी की गुजरात में सरकार बनी तो प्रत्येक गांव में सरकारी स्कूल बनाए जाएंगे और कच्छ जिले के कोने-कोने तक नर्मदा का पानी पहुंचाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस साल के दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं। केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं और अहमदाबाद से 400 किलोमीटर दूर कच्छ जिले के गांधीधाम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने 100 साल पार के बुजुर्ग मतदाताओं के प्रति आभार जताया

केजरीवाल ने कच्छ जिले के गांधीधाम में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को प्रत्येक महीने क्रमश: पांच हजार और चार हजार यूनिट बिजली मुफ्त मिल रही है, लेकिन राज्य सरकार आम लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा करने पर उन्हें बरा-भुला कह रही है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा,‘‘आप शासित दिल्ली और पंजाब के लोगों का शून्य बिजली बिल आ रहा है। यह गुजरात में भी किया जा सकता है। लेकिन ये लोग (भाजपा) मुझे भला-बुरा कह रहे हैं कि मैं ‘रेवड़ी’(मुफ्त का उपहार) बांट रहा हूं। चुनाव जीतने के बाद एक मार्च से आपको भी शून्य बिजली बिल मिलेगा।’’ इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि पंजाब में 74 लाख परिवारों के बिजली के मीटर हैं जिनमें से 51 लाख को कोई भुगतान नहीं करना पड़ा जिसे शून्य आम तौर पर शून्य बिल कहते हैं। मान और केजरीवाल का शाम को जूनागढ़ में एक और रैली संबोधित करने का कार्यक्रम है।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द