केजरीवाल की पंजाब यात्रा 22 नवंबर तक के लिये स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2021

चंडीगढ़| आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की शनिवार को होने वाली पंजाब यात्रा 22 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को शनिवार को मोगा का दौरा करना था।

इसे भी पढ़ें: सत्ता में आए तो शासन के केजरीवाल मॉडल के साथ दिल्ली नगर निकायों में क्रांतिकारी बदलाव करेंगे: आप

केंद्र द्वारा कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के मद्देनजर आप 20 नवंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में श्री सुखमणि साहिब पाठ आयोजित करेगी।

बयान में कहा गया है कि हर जिले के प्रभारी और स्वयंसेवक पंजाब की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। बयान के अनुसार आप की पंजाब इकाई के सभी स्वयंसेवक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण से निपटने के लिए केजरीवाल ने विभिन्न कदमों की घोषणा की

प्रमुख खबरें

जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA

28 से 30 सितंबर तक Nationwide Bank Strike, SBI ग्राहकों को समय पर काम निपटाने की सलाह

US Dollar के मुकाबले रुपया 18 पैसे सुधरकर 95.78 के स्तर पर बंद हुआ