केजरीवाल की लखीमपुर की घटना पर पीएम मोदी से किया सवाल, किसानों के खिलाफ इतना गुस्सा क्यों है?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लखीमपुर खीरी में हिंसा के दौरान किसानों की मौत को लेकर बुधवार को केंद्र पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीड़ितों के परिवारों के लिए न्याय सुनिश्चित करने को कहा। आप नेता केजरीवाल ने यह भी मांग की कि मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को पद से हटाया जाए जिनका बेटा इस घटना में आरोपी है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पूरी व्यवस्था किसानों के हत्यारों को बचाने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश रवाना हुए सचिन पायलट, सीतापुर और लखीमपुर जाने का करेंगे प्रयास

अंग्रेज इस तरह की कार्रवाई करते थे।’’ शुरू में राजनीतिक दलों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति देने से इनकार करने के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार ने अब उन्हें जिले का दौरा करने की अनुमति दी है। लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा में मारे गए आठ लोगों में से चार किसान थे, जिन्हें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत के लिए क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे वाहनों से कथित तौर पर कुचल दिया गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके चालक सहित अन्य को वाहनों से कथित तौर पर बाहर निकालकर पीट-पीटकर मार डाला गया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष के खिलाफ मामला दर्ज किया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता