बार-बार टीवी पर आकर झूठ बोलते है केजरीवाल, प्रवेश वर्मा का दावा, भाजपा के साथ हैं झुग्गीवासी

By अंकित सिंह | Jan 13, 2025

दिल्ली में सियासी हलचल के बीच बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर जमकर वार किया है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने चाटुकारों के साथ आकर बार-बार मीडिया के सामने झूठ बोलते हैं। इन लोगों ने सिस्टम का मजाक बना रखा है। बार-बार झूठकर दिल्लीवासियों का खून चूस रखा है। बार-बार आप वाले भाजपा पर ये आरोप लगाते हैं कि ये सत्ता में आएंगे तो गरीबों की झुग्गियां तोड़ देंगे, लेकिन असल में झुग्गियां तोड़ने का काम कर कौन रहा है। 

भाजपा नेता ने कहा कि जरा सोचिए, जो भाजपा सरकार पीएम आवास के अंतर्गत पूरे देश के गरीबों को पक्का घर दे रही है, वो आपका घर कैसे तोड़ेगी! उन्होंने कहा कि सभी झुग्गीवासी जानते हैं कि 10 साल में कुछ नहीं हुआ, कोई विकास नहीं हुआ। अगर किसी को घर मिला है तो प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है, इसलिए हर झुग्गीवासी भाजपा के साथ है। इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शकूर बस्ती की झुग्गियों के निवासियों से झूठ बोलने और उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया। 

इसे भी पढ़ें: अवध ओझा पटपड़गंज से नहीं लड़ पाएंगे चुनाव? केजरीवाल का आरोप, अब तक नहीं हुआ वोटर आईडी ट्रांसफर

वह केजरीवाल के उस बयान का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी झुग्गियों को तोड़ना चाहती है। सक्सेना ने कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ऐसी कोई योजना नहीं है और उन्होंने केजरीवाल को उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। उपराज्यपाल ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल शकूर बस्ती की झुग्गियों के पास गए। उन्होंने वहां शकूर बस्ती को लेकर जो बयान दिया है, वह सरासर झूठ है। उन्होंने 27 दिसंबर की डीडीए मीटिंग का हवाला देते हुए कहा कि एलजी ने शकूर बस्ती का 'लैंड यूज' बदल दिया है। एलजी ने कहा कि डीडीए ने न तो इस कॉलोनी का भूमि उपयोग बदला है और न ही डीडीए ने कोई बेदखली या तोड़फोड़ का नोटिस दिया है। केजरीवाल जानबूझकर सफेद झूठ बोल रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi