केजरीवाल का इस्तीफा दिल्ली के लिए दुखद, आतिशी बोलीं- चुनाव तक ही रहूंगी मुख्यमंत्री, मुझे बधाई मत दीजिए

By अंकित सिंह | Sep 17, 2024

दिल्ली आप विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आतिशी पहली बार मीडिया से मुखातिब हुईं। अरविंद केजरीवाल के पद छोड़ने के बाद वह दिल्ली की नई सीएम होंगी। आतिशी ने कहा कि मैं सबसे पहले अरविंद केजरीवाल को इसके लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने केजरीवाल को अपना गुरू भी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि मैं केजरीवाल के इस्तीफे से दुखी हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही रहेंगे। उन्होंने भाजपा पर अरविंद केजरीवाल को परेशान करने का भी आरोप लगाया। 

आतिशी ने कहा कि मुझे खुशी है कि अरविंद केजरीवाल ने मुझ पर इतना भरोसा किया। लेकिन मुझे दुख भी है क्योंकि दिल्ली के सीएम और मेरे बड़े भाई अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं। सभी AAP विधायकों और दिल्ली के 2 करोड़ लोगों की ओर से कि दिल्ली का सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री है - अरविंद केजरीवाल। आम आदमी पार्टी (आप)के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि पार्टी मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद वरिष्ठ पार्टी नेता आतिशी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के लिए दावा करेगी। 

इसे भी पढ़ें: Delhi New CM: चुनाव तक दिल्ली की सीएम रहेंगी आतिशी, आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी

आप के विधायक दल की बैठक मंगलवार को केजरीवाल के आवास पर हुई। बैठक में केजरीवाल ने आतिशी को अपनी उत्तराधिकारी चुनने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद आप ने आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की। आप की दिल्ली इकाई के संयोजक राय ने कहा कि नए मंत्रिमंडल पर फैसला पार्टी बाद में लेगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आप विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मिलेगा और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेगा।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें