केजरीवाल बोले- भाजपा और कांग्रेस ने हिमाचल को लूटा, आज दोनों मिलकर मुझे गालियां दे रहे

By अंकित सिंह | Apr 23, 2022

हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में पूरी ताकत झोंक रही है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने लूटने की कोई कसर नहीं छोड़ी, आज हिमाचल प्रदेश की जो हालत है वो भाजपा और कांग्रेस की वजह से है। अभी दोनों पार्टियां मिलकर मुझे गालियां दे रही है। मैंने हिमाचल प्रदेश को नहीं लूटा है आप लोगों (भाजपा-कांग्रेस) ने लूटा है। केजरीवाल ने आगे कहा कि कल जयराम ठाकुर जी ने ट्वीट कर कहा हिमाचल में दिल्ली मॉडल नहीं चलेगा। दिल्ली मॉडल का मतलब ईमानदार सरकार है, मैं आपसे पूछता हूं कि हिमाचल में आपको ईमानदार सरकार चाहिए या नहीं चाहिए? उन्होंने कहा कि मैं हिमाचल प्रदेश के लोगों और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखने के लिए दिल्ली आने का निमंत्रण देता हूं। केजरीवाल ने कहा कि 'नया हिमाचल प्रदेश' बनाने का समय आ गया है। मैं भाजपा और कांग्रेस के सभी अच्छे लोगों से अपनी पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का आग्रह करता हूं। मैं इस राज्य के लोगों से आप को एक मौका देने का अनुरोध करता हूं। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा