कुरुक्षेत्र में बोले केजरीवाल- हमें काम करने आता है राजनीति नहीं, किसानों ने तोड़ा भाजपा का घमंड

By अंकित सिंह | May 29, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज कुरुक्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में अपनी सरकार के कामकाज को लोगों के समक्ष रखा और साथ ही साथ कहा कि मुझे काम करने आता है राजनीति नहीं। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के पास बताने के लिए कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब से उठा तूफान अब हरियाणा में आने वाला है। अपने संबोधन में केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चे कमाल कर रहे हैं। हमने दिल्ली में शिक्षा की व्यवस्था को ठीक है किया है। उन्होंने लोगों से कहा कि एक मौका दो, हम हरियाणा के स्कूलों को ठीक कर देंगे। हरियाणा में भी शिक्षा व्यवस्था ठीक ही करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा में शामिल हुए उत्तराखंड में AAP का CM चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल, धामी ने किया स्वागत

केजरीवाल ने आगे कहा कि त्रेतायुग में "रामचन्द्र जी" ने "रावण" का घमंड तोड़ा था। द्वापरयुग में "कृष्ण जी" ने "कंस" का घमंड तोड़ा था। कलयुग में "किसानों" ने "भाजपाइयों" का घमंड तोड़ा है। मैं सारे किसान भाइयों को बधाई देता हूँ। 

प्रमुख खबरें

Skin Care: गुलाब जल या चावल का पानी, जानिए आपकी स्किन के लिए क्या है बेहतर

Hariyali Teej पर क्यों बढ़ रहा Minimal Mehndi Designs का क्रेज? जानिए 6 Trending Back hand Finger डिजाइंस

Health Tips: पीरियड्स में भी नहीं रुकेगा फैट लॉस, बस डाइट में करें ये छोटे बदलाव

Famous Shiv Temple: हिमाचल के इन Famous Shiva Temples के दर्शन से मिलेगी अपार शांति, देखें पूरी Travel Guide