हरियाणा और दिल्ली के लोगों से माफी मांगें केजरीवाल: नायब सैनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल के उस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया जिसमें आप नेता ने कहा था कि भाजपा शासित राज्य ‘‘यमुना नदी में जहर’’ मिला रहा है।

सैनी ने यह भी कहा कि केजरीवाल को इस बयान के लिए दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री सैनी ने बुधवार को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दहिसरा गांव के पास यमुना नदी के ‘पॉइंट नंबर-चार’ का दौरा किया और पूजा-अर्चना कर यमुना के पानी का आचमन किया।

सैनी ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल झूठ की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने 10 साल पहले दिल्ली के लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। यमुना के पानी में ‘‘जहर मिलाने’’ वाला उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण बयान देने के लिए अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए।’’ नायब सिंह सैनी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की पिछली चार नमूनों की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली की सीमा में दाखिल होने से पहले हरियाणा की सीमा पर यमुना का पानी मानकों पर पूरी तरह खरा उतरा है।

प्रमुख खबरें

झांसी में TTE से मारपीट और HHT मशीन तोड़ने पर तीन यात्री अरेस्ट

Yemen में दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को बचाया गया, वतन वापसी शुरू

Emmanuel Macron और Anthony Albanese समेत वैश्विक नेताओं ने दी Diwali की बधाई, शांति की कामना की

Israel के राष्ट्रपति ने Gadi Eisenkot को 67 सांसदों के समर्थन के बाद सौंपी सरकार बनाने की कमान