Arvind Kejriwal को एक ऐसे जेल में स्थानांतरित किया जाना चाहिए जो कि "AAP" पार्टी सरकार के अधीन नहीं हो: Manoj Tiwari

By प्रेस विज्ञप्ति | Apr 18, 2024

नई दिल्ली। सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को जेल में ऐसा आहार लेते हुए देखकर चौंकाने वाला है जो कि मधुमेह रोगी के स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से हानिकारक है। तिवारी ने कहा है कि केजरीवाल को एहसास है की ई.डी. केस का इतना मजबूत है कि सामान्यतः अगले कुछ महीनों में उनको जमानत मिलने की संभावना नहीं है इसलिए वह चिकित्सा जमानत पर बाहर निकलने के लिए बेचैन है और इस के लिए वह अपने स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुँचाने के लिए तैयार है।

मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली की तिहाड़ जेल केजरीवाल सरकार के अधीन है इसलिए मुख्यमंत्री आसानी से सुविधाओं को प्रबंधित कर रहे हैं और अप्रमाणित खाद्य आपूर्ति खा रहे हैं। न्यायिक तौर पर जेल मैनुअल और मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य दोनों का ध्यान रखने के हित में यह आवश्यक है कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के बाहर एक ऐसी जेल में स्थानांतरित किया जाए जो कि आम आदमी पार्टी सरकार के अधीन नहीं हो।

प्रमुख खबरें

Ahmedabad में पूर्व सैनिक पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Indian Oil Corporation खरीदेगी खुद के Ships, भारत में निर्माण की भी तैयारी

ठाणे में नाबालिग से दरिंदगी के मामले में दोषी को POCSO Court ने सुनाई 20 साल की कैद

Post Diwali Detox: थकान मिटाकर शरीर को दोबारा एक्टिव करने के आसान तरीके