CBSE की परीक्षा टलने पर आया केजरीवाल का बयान, कहा- छात्रों, अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर सीबीएसई की 10 वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने और 12 वीं कक्षा की परीक्षा टालने के फैसले का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि इससे छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे खुशी है कि परीक्षाएं रद्द/स्थगित कर दी गईं। यह लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एक बड़ी राहत है। ’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा सचिव तथा अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को हुई एक बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया।

प्रमुख खबरें

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे

नरेंद्र मोदी ने आपातकाल...दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द होने पर भड़के अभिजीत दीपके, सौरव दास बोले- बादशाह इतना डर गए हैं कि...