केजरीवाल ने कोयले की कमी की बात कही, केन्द्र ने दिल्ली के लिए पर्याप्त आपूर्ति का आश्वासन दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2022

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को फिर से कोयले की कमी का मुद्दा उठाया, हालांकि केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि दिल्ली की बिजली आपूर्ति कंपनियों को आवश्यकता के अनुसार बिजली मिलती रहेगी। दिल्ली सरकार ने विभिन्न बिजली घरों में कोयले की कमी का संदर्भ देते हुए बिजली आपूर्ति बाधित होने की चेतावनी दी है। एक कार्यक्रम से इतर केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘दिल्ली में बिजली आपूर्ति का प्रबंधन हम (दिल्ली सरकार) कर रहे हैं। कोयले की कमी के कारण यह समस्या पूरे देश के सामने है।’’

इसे भी पढ़ें: राज्य सरकारों की बिजली कंपनियों पर कोल इंडिया का 6,477.5 करोड़ का बकाया

टाटा पावर दिल्ली वितरण निगम (टीपीडीडीएल) ने एक बयान में कहा कि वह उन बिजली घरों में कोयले की उपलब्धता पर नजर रख रहा है जिनके साथ उसका लंबे समय तक का करार है। बयान के अनुसार, ‘‘बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और अतिरिक्त मांगों के मद्देनजर टीपीडीडीएल ने हाल में मई के पहले सप्ताह से 31 जुलाई तक 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली के लिए करार किया है।

प्रमुख खबरें

गोमती का जलस्तर बढ़ने से Lucknow के Ekana Stadium और शहीद पथ पर भरा पानी

Russian Army में फंसे 69 भारतीयों पर MEA ने मांगी जानकारी, 139 को अब तक कराया गया मुक्त

Vrindavan के गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की मौत

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार