केजरीवाल तीन जुलाई को पार्टी कार्यालय पर केंद्र के अध्यादेश की प्रतियां जलाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन जुलाई को मध्य दिल्ली के पार्टी कार्यालय में केंद्र के अध्यादेश की प्रतियां जलाएंगे। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अध्यादेश की प्रतियां जलाई जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘‘तीन जुलाई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कैबिनेट मंत्री और सभी विधायक आईटीओ स्थित पार्टी कार्यालय पर इस काले अध्यादेश की प्रतियां जलाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि उसके बाद 5 जुलाई को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अध्यादेश की प्रतियां जलाई जाएंगी। 6 जुलाई से 13 जुलाई के बीच दिल्ली के हर नुक्कड़ और कोने में अध्यादेश की प्रतियां जलाई जाएंगी।

यह अध्यादेश, दिल्ली में सेवाओं का नियंत्रण राज्य सरकार को सौंपने के फैसले के एक सप्ताह बाद पारित किया गया था। इस फैसले में पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और जमीन से जुड़े मामलो को बाहर रखा गया था।निर्वाचित सरकार ने समूह ए अधिकारियों के स्थानांतरण और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण गठित करने की भी मांग की थी। उच्चतम न्यायालय के 11 मई के फैसले से पहले दिल्ली सरकार के सभी अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती उपराज्यपाल के कार्यकारी नियंत्रण के अंतर्गत आती थीं।

प्रमुख खबरें

Srinagar Central Jail की दीवार फांदकर दो POCSO कैदी फरार, इनाम घोषित

Odisha Flood: कालाहांडी में हाती नदी के उफान से गांवों में घुसा पानी, स्कूल बंद

Navi Mumbai Police ने Panvel में 2.29 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी में 5 को पकड़ा

Gurugram के Burger King रेस्तरां में AC कंप्रेसर फटा, शीशे टूटे पर टला बड़ा हादसा