सीएए पर केजरीवाल की कमजोर प्रतिक्रिया से अवसरवादिता की बू आती है: सिब्बल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हंगामा और जामिया-जेएनयू हिंसा दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य मुद्दा रहेंगे और इन मामलों पर अरविंद केजरीवाल की ‘‘कमजोर’’ प्रतिक्रिया से ‘‘अवसरवादिता की बू’’ आती है। सिब्बल ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली चुनाव में ‘‘अहम’’ भूमिका निभाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी को पर्याप्त सीटें मिल सकती हैं जिनके बल पर वह सरकार गठन में ‘‘निर्णायक भूमिका’’ निभा सकती है।

इसे भी पढ़ें: बिजली विभाग के इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, कर्मचारियों ने कर दी हड़ताल

सिब्बल ने ‘पीटीआई भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘वह (केजरीवाल) जामिया (मिल्लिया इस्लामिया) में नहीं आए, वह जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) में नहीं आए। उन्होंने पर्याप्त रूप से बार-बार, मजबूत और खुलकर बयान नहीं दिए।’’ उन्होंने कहा कि आस-पास जो कुछ हो रहा है, उसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कुछ हद तक ‘‘कमजोर’’ प्रतिक्रिया ने सही संकेत नहीं भेजे हैं।

इसे भी पढ़ें: हर चुनाव में बढ़ता मतदान प्रतिशत देश की जनता के लोकतंत्र में बढ़े भरोसे का प्रतीक: ओम बिरला

राज्यसभा के सदस्य एवं दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की चुनाव एवं प्रचार समितियों के सदस्य सिब्बल ने कहा, ‘‘इससे अवसरवादिता की बू आती है।’’

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा