Kejriwal 2 तारीख को जेल में जाएंगे, हरसिमरत की लोगों से अपील, अपना वोट न करें बर्बाद

By अभिनय आकाश | May 30, 2024

बठिंडा लोकसभा सीट से शिरोमणी अकाली दल (शिअद) की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि केजरीवाल 2 जून को जेल में चला जाएगा, वो केंद्र में कभी कुछ नहीं बनेगा। कांग्रेस ने पिछली बार 545 सीट पर चुनाव लड़ा था और उन्हें 50 सीटें मिली थी। अब वे 325 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, इस बार उन्हें 30 सीटें मिल जाएंगी। भाजपा किसानों को मारपीट रही है, किसान उन्हें खेत में भी घुसने नहीं दे रहे। आप अकाली दल को मज़बूत करें जो संसद में जाकर आपके हकों की लड़ाई लड़ें।

इसे भी पढ़ें: कम होगी इस्लामोफोबिया, आने वाले 5 साल में सब मुद्दे सुलझ जाएंगे, क्या है हिमंत बिस्वा सरमा का 'असम मॉडल'?

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें अपने देश को ‘‘बचाने’’ के लिए जेल जाने पर गर्व है। केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में अपनी अंतरिम जमानत अवधि समाप्त होने पर दो जून को आत्मसमर्पण करना है। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक ने खुद की तुलना स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह से करते हुए यहां पीटीआई की वीडियो सेवा से कहा, ‘‘मैं भगत सिंह का अनुयायी हूं। यदि देश को बचाने के लिए मुझे 100 बार जेल जाना पड़ा तो मैं जाऊंगा।’’ केजरीवाल उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद एक जून तक अंतरिम जमानत पर हैं। 

प्रमुख खबरें

Pakistan के Balochistan में दोहरा Attack, विद्रोही समूहों ने नसीराबाद में हमलों की जिम्मेदारी ली

Balochistan में फिर जबरन गुमशुदगी, Human Rights संस्था PAANK ने Pakistan पर उठाए गंभीर सवाल

Keralam में Priyanka Gandhi का LDF सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- युवा Jobs के लिए पलायन को मजबूर

पूर्व राजनयिक KP Fabian ने US को दिखाया आईना, बोले- यह अहंकार और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण