दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार की दोपहर को एक बैठक कर राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों ने इस बारे में बताया। महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के रोजाना के मामले 10,000 की संख्या को पार कर गये। 

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित, 1 घंटे की देरी से शुरू होगी सुनवाई

मुख्यमंत्री ने स्थिति को ‘‘बेहद गंभीर’’ बताया है और लोगों से जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि समीक्षा बैठक दोपहर 12 बजे होने की संभावना है जिसमें मुख्यमंत्री समेत दिल्ली सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे।

प्रमुख खबरें

Kota में पुनर्मतदान कवरेज के दौरान पत्रकारों से हाथापाई, पुलिस ने FIR दर्ज की

Delhi Police ने Kirti Nagar में 40 लाख की चोरी के आरोप में नौकर विशाल कुमार को पकड़ा

खनिज खोज में तेजी के लिए NITI Aayog ने निजी भागीदारी और आसान नियमों की सिफारिश की

NSE IPO खुलने से पहले जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, 17 सितंबर से शुरू होगा 22561 करोड़ का इश्यू