सूरत रोड शो से पहले अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा कम की गई: सूत्रों का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2021

नयी दिल्ली। गुजरात के सूरत में एक रोडशो से एक दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा कथित रूप से कम कर दी गई है। आप सरकार के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह आरोप लगाया, हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे इनकार किया है। दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त (सुरक्षा) आई डी शुक्ला ने कहा कि केजरीवाल के पास जेड प्लस सुरक्षा है और ‘पूर्ण जेड प्लस’ सुरक्षा बनायी रखी जा रही है। उधर एक सूत्र ने दावा किया, ‘‘गुजरात निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के प्रभावशाली प्रदर्शन के दो दिन बाद भाजपा नेतृत्व के इशारे पर यह कदम उठाया गया है।’’ 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल का दावा, AAP एकमात्र पार्टी जो भाजपा को दे रही है चुनौती 

पुलिस ने कहा कि छह कमांडों में से चार प्रशासनिक कारणों से बदले गये हैं और यह सामान्य प्रक्रिया है। इस बीच आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने केंद्र से केजरीवाल के सुरक्षा कवर में कमी करने के ‘ओछे निर्णय’ पर सफाई मांगी है। गुजरात के सूरत में नगर निकाय चुनावों में आप ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की जहां शुक्रवार को पार्टी के संयोजक एक रोडशो में हिस्सा लेंगे। केजरीवाल ने इस जीत को गुजरात में नयी राजनीति की शुरुआत बताया था।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा