केली के साक्षात्कार को मिली मीडिया कवरेज से ट्रंप निराश: व्हाइट हाउस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2018

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने चीफ ऑफ स्टाफ जॉन केली द्वारा सीमा पर दीवार जैसे मुद्दों पर दिए गए साक्षात्कार को मिली मीडिया कवरेज से निराश हैं। 

द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ट्रंप केली पर इस बात पर बरस पड़े कि उन्होंने सांसदों और एक न्यूज चैनल से कहा है कि मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने का उनका चुनावी वायदा पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है और आव्रजन पर उनके विचार अभी बन रहे हैं।

व्हाइट हाउस ने इन बातों का खंडन किया और कहा कि ट्रंप को केली पर पूरा भरोसा है। व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव राज शाह ने एयरफोर्स वन में कहा, ‘‘ राष्ट्रपति उस साक्षात्कार को पिछले 24 घंटे में मिली मीडिया कवरे, ज से निराश हैं। सीमा सुरक्षा पर राष्ट्रपति का पक्ष पहले ही दिन से बेहद स्पष्ट है।’’

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार