Keral: कोट्टायम में दोस्त ने व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2025

कोट्टायम जिले में एक व्यक्ति की उसके दोस्त ने कथित तौर पर चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। मृतक की पहचान अलाप्पुझा के कल्लरकोड निवासी बिबिन के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को गृह प्रवेश का कार्यक्रम होना था और मकान मालिक ने बृहस्पतिवार रात कर्मचारियों और रिश्तेदारों के लिए पार्टी आयोजित की थी। उसने बताया कि शराब पीने के बाद दोनों रात लगभग नौ बजे घर से निकले और अपने ठहरने की जगह लौटते समय दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

पुलिस ने बताया कि गुस्से में आकर विनेश ने कथित तौर पर चाकू से बिबिन पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि विनेश खुद बिबिन को अस्पताल ले गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

अस्पताल के अधिकारियों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और विनेश को गिरफ्तार कर लिया। पाला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश