केरल की विधानसभा में बजट पेश, सरकार ने की 20,000 करोड़ के दूसरे कोविड पैकेज की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2021

तिरुवनंतपुरम। केरल के वित्त मंत्री केएन बालागोपाल ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की दूसरी सरकार के पहले बजट को शुक्रवार को विधानसभा में पेश किया और कोविड-19 की दूसरी लहर से पैदा हुए संकट से निपटने के लिए 20,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। वित्तीय पैकेज के अलावा, उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के निशुल्क टीकाकरण के लिए 1,000 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।

इसे भी पढ़ें: भारत-पाकिस्‍तान के बीच संघर्षविराम को हुए 100 दिन पूरे, जम्‍मू-कश्‍मीर के मुद्दे पर क्या बोला पाक?

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के असर को कम करने और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि राज्य में संक्रमण की तीसरी लहर ना आए। उन्होंने कहा, ‘‘ हम वैश्विक महामारी की तीसरी तहर पर चर्चा करेंगे। मौजूदा स्वास्थ्य आपात स्थिति राज्य की विकास संभावनाओं के लिए एक चुनौती है।’’ बजट में तटीय क्षेत्रों के लिए एक पुनरुद्धार पैकेज की भी घोषणा की गई। तटीय क्षेत्रों में हाल ही में समुद्री घुसपैठ और लगातार बारिश के कारण काफी तबाही हुई है। बालगोपाल ने 2021-22 वित्तीय वर्ष के लिए पूर्व वित्त मंत्री टीएम थॉमस इसाक द्वारा 15 जनवरी को प्रस्तुत पूर्ण बजट में कुछ आवश्यक परिवर्तनों के साथ एक ‘‘संशोधित बजट’’ पेश किया है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए

Mumbai Cyber Police ने 1.12 करोड़ की ठगी में IIT Graduate और बैंक मैनेजर समेत छह को दबोचा

Greater Noida Authority दफ्तर पर किसानों का प्रदर्शन थमा, वार्ता का मिला भरोसा