Kerala Assembly Elections 2026: केरल में त्रिकोणीय मुकाबला, LDF-UDF-NDA की किस्मत EVM में बंद, सुबह 9 बजे तक 16% Voting

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2026

केरल विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान शुरू होने के बाद शुरुआती दो घंटे में 16 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग (ईसी) के अनुसार, सुबह नौ बजे तक 16.23 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें एर्नाकुलम जिले में सबसे अधिक 17.8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन क्षेत्रवार आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे तक त्रिपुणितुरा में सर्वाधिक 20.59 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य की सभी 140 विधानसभा सीट पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। दिन चढ़ने के साथ लोग सुबह-सुबह ही राज्य के 30,495 मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। मतदान कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच जारी है। इसके तहत 76,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई और वेबकास्टिंग प्रणाली का व्यापक पैमाने पर इस्तेमाल करते हुए चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। राज्य की 140 विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे 883 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करीब 2.71 करोड़ मतदाता करेंगे। निर्वाचन आयोग (ईसी) के आंकड़ों के अनुसार, मतदाताओं में 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 ‘ट्रांसजेंडर’ शामिल हैं। इसके अलावा 2.42 लाख से अधिक प्रवासी मतदाता भी हैं। इस चुनावी प्रक्रिया के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) ने 1.42 लाख प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती की है।

प्रमुख खबरें

UP के Chief Secretary ने Expressway और औद्योगिक परियोजनाओं की समय-सीमा तय की

सारण के पानापुर में Dry Ration पहुंचाने के लिए Patna से Helicopter ने भरी उड़ान

अगर आपकी फ़्लाइट हाईजैक हो जाए तो किसी इजरायली...नेतन्याहू ने दे डाली बड़ी सलाह

Delhi High Court का फैसला: सिर्फ वैध वीजा होने से विदेशी को नहीं मिलता भारत में प्रवेश का कानूनी अधिकार