केरल के मुख्यमंत्री, सतीसन ने विवादास्पद ‘केरल स्टोरी’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2025

केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने शुक्रवार को सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित ‘द केरल स्टोरी’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देने के फैसले की तीखी आलोचना की और निर्णायक मंडल पर भारतीय सिनेमा की गौरवशाली परंपरा के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन ने अपनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का भी पुरस्कार जीता है। यह फिल्म केरल में महिलाओं के जबरन धर्मांतरण और आतंकवादी समूह ‘इस्लामिक स्टेट’ द्वारा भर्ती किए जाने के चित्रण के कारण विवादों में रही थी।

विजयन ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘हम इस कदम के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराते हैं। हर केरलवासी और देश भर में लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति को इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। हमें उस राजनीति के खिलाफ एकजुट होना चाहिए जो कला को सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने के हथियार में बदलना चाहती है।’’

हालांकि, उन्होंने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा के समय मलयालम सिनेमा की उपलब्धियों की सराहना की और इसे ‘‘उल्लेखनीय सफलता’’ बताया। विजयन ने कहा, ‘‘यह पल और भी खास हो गया जब उर्वशी और विजयराघवन ने क्रमशः सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता। इनकी असाधारण प्रतिभा ने मलयालम सिनेमा को समृद्ध किया है। ये सम्मान मलयालम सिनेमा को और भी उत्कृष्ट फिल्मों के साथ नयी ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगा।’’ अपने बयान में सतीसन ने कहा कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को केवल धार्मिक घृणा फैलाने के इरादे से पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह अस्वीकार्य है।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार