Kerala: कांग्रेस सांसद ने पुलवामा हमले को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2024

 केरल में बुधवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया जब कांग्रेस सांसद एंटो एंटनी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाया कि पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पुलवामा हमले में मारे गये ‘‘जवानों के बलिदान का फायदा उठाकर’’ जीत हासिल की।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में यह भी दावा किया कि पुलवामा हमले में पाकिस्तान की कोई संलिप्तता नहीं थी। भाजपा ने एंटनी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की।

एंटनी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा, ‘‘क्या उन्होंने उन 42 जवानों के बलिदान का फायदा उठाकर पिछला चुनाव नहीं जीता, जो देश की रक्षा करते हुए कठिन हालात वाले क्षेत्र में तैनात थे?’’

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का इस बार चुनावी तुरुप का पत्ता नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के नियमों को अधिसूचित करना है। एंटनी पथनमथिट्टा लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, जिसका वह 2014 से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कांग्रेस सांसद की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका से इनकार करके देश का अपमान किया है। सुरेंद्रन ने कहा कि एंटनी पर राजद्रोह का आरोप लगाया जाना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें...भारत ने UAE में अपने नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की, ईरानी हमलों में अबू धाबी में एक की मौत

West Bengal में BJP का मेगा प्लान, Amit Shah-Nadda की अगुवाई में 5000 KM की परिवर्तन यात्रा

Iran पर इजरायल ने अचानक क्यों किया भीषण हमला? तेहरान के लिए क्या है अमेरिका का 4 दिनों वाला मिशन

Kejriwal के आंसुओं पर Congress अध्यक्ष Kharge का तंज- रोना-धोना छोड़ Rahul Gandhi की तरह लड़ें