Kerala Election 2026: मतदान के आंकड़ों में देरी पर कांग्रेस का कड़ा रुख, वी डी सतीशन ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

By रेनू तिवारी | Apr 13, 2026

तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनाव के संपन्न होने के तीन दिन बाद भी मतदान के विस्तृत आंकड़े सार्वजनिक न होने पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने निर्वाचन आयोग (ECI) को पत्र लिखकर आधिकारिक और प्रमाणित डेटा तत्काल प्रकाशित करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: Masters Tournament पर Rory McIlroy का फिर कब्जा, लगातार दूसरी जीत से की Tiger Woods के रिकॉर्ड की बराबरी

उन्होंने आयोग से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मतदान प्रतिशत और डाक मतदान डेटा बिना किसी देरी के अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सत्यापित जानकारी समय पर उपलब्ध होना जनता, शोधकर्ताओं और राजनीतिक प्रतिनिधियों सहित सभी हितधारकों के लिए महत्वपूर्ण है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, केरल में नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में 78.03 प्रतिशत मतदान हुआ। 140 विधानसभा क्षेत्रों से 883 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। विधानसभा चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित होंगे।

प्रमुख खबरें

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

MCX Gold की कीमतों में अगले हफ्ते सीमित दायरे में कारोबार के आसार, विश्लेषकों ने दिए संकेत