Kerala सरकार ने चार अक्टूबर से विधानसभा का सत्र आहूत करने का निर्णय लिया

By Prabhasakshi News Desk | Sep 18, 2024

तिरुवनंतपुरम । केरल सरकार ने 15वीं विधानसभा का 12वां सत्र चार अक्टूबर से आहूत करने का बुधवार को निर्णय लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से उक्त तिथि पर सत्र आहूत करने का अनुरोध करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने राज्य में छह अस्थायी अदालतों को नियमित न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट अदालतों में परिवर्तित करने समेत कई निर्णय लिए। 

बयान में कहा गया है कि अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग की सिफारिशों के अनुसार 2023-24 को आधार वर्ष मानते हुए प्रस्तावित सर्वेक्षण किया जाएगा। बयान के अनुसार इस संबंध में मुद्दों पर गौर करने के लिए एक राज्य स्तरीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संशोधन समिति गठित की जाएगी। मंत्रिमंडल ने कोझीकोड में साइबर पार्क के विस्तार तहत उसके निकट स्थित 20 सेंट भूमि को अपने कब्जे में लेने की प्रशासनिक मंजूरी भी दी।

प्रमुख खबरें

Jabalpur में ₹472 Crore के Tank Overhaul प्रोजेक्ट की शुरुआत, Rajnath Singh ने दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

फर्टिलिटी के लिए क्यों जरूरी है जिंक? महिलाओं और पुरुषों दोनों को जाननी चाहिए ये बात

2 Trillion से 4 Trillion Economy तक का सफर, Hardeep Singh Puri बोले- Sports Ecosystem में आ रही बड़ी क्रांति

Nepal Floods: Mansarovar Yatra पर गए तमिलनाडु के 106 तीर्थयात्री फंसे, बचाव कार्य जारी