केरल सरकार के पास राजभवन को नियंत्रित करने की शक्ति नहीं: राज्यपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2022

तिरुवनंतपुरम। केरल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और एलडीएफ सरकार के बीच जारी तनातनी ने शनिवार को नया मोड़ ले लिया। राज्यपाल ने सार्वनजिक रूप से राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार में किसी के पास इतनी शक्ति नहीं है कि वह राजभवन को ‘नियंत्रित’ करे। राज्यपाल ने कहा कि यह सुनिश्चित करना उनका कर्तव्य है कि सरकार का कामकाज संविधान के अनुरूप हो। राज्यपाल ने कहा कि कुछ महीने पहले दो साल पूरे करने के बाद मंत्रियों के निजी कर्मचारियों को पेंशन लाभ देने की परंपरा सत्ता और जनता के पैसे का दुरुपयोग है। उन्होंने खुलासा किया कि जब यह मामला उनके संज्ञान में आया, तो उन्होंने सरकार से इस प्रथा को खत्म करने का अनुरोध किया। 

इसे भी पढ़ें: Hijab Controversy । आरिफ मोहम्मद खान बोले- महिलाओं को काले युग में वापस ले जाने की हो रही कोशिश

राज्यपाल ने साफ कर दिया कि कि वह पेंशन मामले को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। उन्होंने तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं यहां प्रशासन चलाने के लिए नहीं हूं। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए हूं कि सरकार का कामकाज संविधान के प्रावधानों और संवैधानिक नैतिकता के अनुरूप रहे।’’ खान ने कहा कि इसके पहले केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य करते समय वह केवल 11 लोगों को अपना निजी कर्मचारी नियुक्त कर सकते थे, लेकिन केरल में प्रत्येक मंत्री के पास 20 से अधिक निजी कर्मचारी होते हैं, जिससे राज्य के खजाने पर भारी वित्तीय बोझ पड़ता है। खान ने कहा कि देश में कहीं भी इस तरह के निजी कर्मचारी पेंशन प्राप्त करने के पात्र नहीं हैं। 

प्रमुख खबरें

US Visit Denial: तेलंगाना के CM Revanth Reddy ने PM Modi पर लगाया राजनीतिक भेदभाव का बड़ा आरोप

CM Dhami in Dehradun: सशक्त बहना उत्सव योजना से Women Empowerment को मिली नई उड़ान, बढ़ा स्वरोजगार

Punjab Election से पहले BJP की बड़ी तैयारी, BL Santhosh करेंगे मैराथन Organizational Meetings की अध्यक्षता

MP के Dhar में पुल से गिरी Tractor Trolley, 1 कांवड़िये की मौत और 21 घायल