By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2020
तिरुवनंतपुरम। कोविड-19 से संक्रमित पाए गए केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की रिपोर्ट में उनके संक्रमणमुक्त होने की पुष्टि हुई है और उन्हें मंगलवार को यहां अस्तपाल से छुट्टी दे दी गई। खान को नयी दिल्ली से लौटने के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद नौ नंवबर को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मुझे आपको यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि मैं 17 नवंबर को संक्रमणमुक्त पाया गया हूं। मुझे तिरुवनंतपुरम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और मैं राजभवन में वापस आ चुका हूं।’’