केरल के राज्यपाल की उच्चतम न्यायालय के फैसले पर टिप्पणी ‘अस्वीकार्य’ : मुख्यमंत्री विजयन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2025

केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की उच्चतम न्यायालय के हालिया फैसले के संबंध में की गई टिप्पणी को बुधवार को ‘‘अस्वीकार्य’’ करार दिया, हालांकि यह भी कहा कि वह (राज्यपाल) अपने पूर्ववर्ती की तरह नहीं हैं।

विजयन ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आमतौर पर राज्यपाल को उच्चतम न्यायालय के फैसले के विपरीत रुख नहीं अपनाना चाहिए, लेकिन इस मामले में ऐसा करने के पीछे ‘‘राजनीतिक कारण’’ है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यहां यही हुआ है, इसलिए ऐसा रुख अस्वीकार्य है।’’आर्लेकर ने कथित तौर पर कहा है कि न्यायालय द्वारा विधेयकों के संबंध में समयसीमा निर्धारित करना न्यायपालिका द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन करना है। विजयन ने कहा, ‘‘हालांकि, नये राज्यपाल अपने पूर्ववर्ती की तरह नहीं हैं। वह सरकार के साथ अच्छे तरीके से सहयोग कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का बड़ा ऐलान, Imported Generic Drugs पर लगेगा 200% Tariff, US में बढ़ेगा मैन्युफैक्चरिंग

Manila में S Jaishankar और Marco Rubio की बड़ी बैठक: Trade, Tariffs और AI पर बनी नई रणनीति

मेरी आवाज का गलत... Ajay Devgn की चौहान के मेकर्स पर भड़के Zeeshan Ayyub

NEET Protest Case: हमारा वक्त खराब न करें, छात्र प्रदर्शनकारियों की याचिका पर Supreme Court सख्त