केरल HC ने कहा- महिला का पहनावा उसकी गरिमा भंग करने का लाइसेंस नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2022

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने कहा है कि किसी महिला का पहनावा उसकी गरिमा भंग करने का लाइसेंस नहीं हो सकता और न ही यह ऐसा अपराध करने वाले व्यक्ति को दोषमुक्त करने का आधार हो सकता है। न्यायमूर्ति कौसर एडप्पागथ ने कहा कि किसी महिला को उसके पहनावे के आधार पर आंकना ‘उचित नहीं हो सकता’ और यह नहीं माना जाना चाहिए कि महिलाएं केवल पुरुषों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कपड़े पहनती हैं। न्यायाधीश ने अपने 13 अक्टूबर के आदेश में कहा, ‘‘ऐसा कोई कारण नहीं है कि एक महिला को उसके कपड़ों से आंका जाना चाहिए। महिलाओं को उनके पहनावे और भावों के आधार पर वर्गीकृत करने वाले मानदंड कभी बर्दाश्त नहीं किए जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सबसे साक्षर प्रदेश केरल में नरबलि की घटना ने समूचे देश को स्तब्ध कर दिया है

ऐसा नहीं कहा जा सकता कि महिलाएं केवल पुरुषों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कपड़े पहनती हैं। यह कहना भी गलत है कि एक महिला का सिर्फ इसलिए यौन उत्पीड़न किया गया, क्योंकि उसने भड़काऊ कपड़े पहने थे।’’ अदालत ने अपने आदेश में कहा, ‘‘किसी महिला की गरिमा भंग करने के आरोप से किसी आरोपी को दोषमुक्त करने के लिए संबंधित महिला की यौन उत्तेजक पोशाक को कानूनी आधार नहीं माना जा सकता है। किसी भी पोशाक को पहनने का अधिकार भारत के संविधान द्वारा गारंटीकृत व्यक्तिगत स्वतंत्रता का एक स्वाभाविक विस्तार है। यहां तक ​​कि अगर कोई महिला यौन उत्तेजक पोशाक पहनती है, तो भी यह किसी पुरुष को उसकी गरिमा भंग करने का लाइसेंस नहीं देती।’’ एक सत्र अदालत ने लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता सिविक चंद्रन को यौन उत्पीड़न के एक मामले में दी गई अग्रिम जमानत में कहा था कि पीड़िता ने यौन उत्तेजक पोशाक पहन रखी थी, इसलिए चंद्रन के खिलाफ छेड़खानी का अपराध नहीं बनता। उच्च न्यायालय ने सत्र अदालत की इस टिप्पणी को आदेश से हटा दिया।


प्रमुख खबरें

Lok Sabha Elections 2024: अडानी-अंबानी से कांग्रेस को मिला कितना काला धन, क्यों गाली देना बंद कर दिया? पीएम मोदी ने तेलंगाना में कांग्रेस से पूछा सवाल

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन कर सकते हैं गृह प्रवेश, जानें शुभ मुहूर्त

Mayawati ने आकाश आनन्‍द को अपने उत्तराधिकारी और बसपा समन्वयक के दायित्‍वों से मुक्त किया

Odisha में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान ड्रोन के इस्तेमाल पर पाबंदी