केरल में निपाह वायरस का कहर, संक्रमण के सम्पर्क में आए लोगों का पता लगा रही टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2021

कोझिकोड (केरल)। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने सोमवार को इस बात पर जोर दिया कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग निपाह वायरस की उत्पत्ति के संबंध में पता लगाने तथा इसके सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसी आशंका है कि निपाह के कारण जान गंवाने वाले 12 साल के लड़के के सम्पर्क में कई लोग आए होंगे। जॉर्ज ने पत्रकारों से कहा कि लड़के के सम्पर्क में आए 20 लोगों में से सात लोगों के नमूने पुणे के राष्‍ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) भेजे गए हैं। लड़के की रविवार सुबह निपाह से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमण के सम्पर्क में आए लोगों की तीव्रता से पहचान सबसे जरूरी है। हम जमीनी स्तर पर काम कर रहे अपने कर्मचारियों को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दे रहे हैं। संक्रमण की उत्पत्ति का पता लगाना भी उतना ही आवश्यक है। हमने कल 188 लोगों की पहचान की थी।

प्रमुख खबरें

Bihar के किसानों के लिए New Era! 305 गोदाम और 400 थ्रेसिंग फ्लोर से बढ़ेगी Income

Tom Holland का बड़ा खुलासा, एक जवाब से Confirm हुई Zendaya संग Secret Wedding!

भारत ने ट्रक पर लादी क्रूज मिसाइल, बटन दबाते ही जो हुआ...

हरियाणा CM Nayab Saini का दावा: Punjab में भी Modi की Double Engine सरकार की चाहत