केरल निवेश वैश्विक शिखर सम्मेलन राज्य की विकास यात्रा में बड़ी उपलब्धि साबित होगा : Vijayan

By Prabhasakshi News Desk | Feb 12, 2025

तिरुवनंतपुरम । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि 21 और 22 फरवरी को कोच्चि में आयोजित होने वाला केरल निवेश वैश्विक शिखर सम्मेलन राज्य की विकास यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा। विजयन ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर लिखा, शिखर सम्मेलन का लक्ष्य जिम्मेदार विकास तथा वृद्धि को बढ़ावा देना है। साथ ही इससे राज्य में अधिक निवेश आकर्षित करने और केरल को निवेश-अनुकूल राज्य के रूप में मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों को और अधिक ऊर्जा तथा दिशा प्रदान करने के लिए 21 और 22 फरवरी को कोच्चि के लुलु बोलगट्टी अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय केरल निवेश वैश्विक शिखर सम्मेलन (इन्वेस्ट केरल ग्लोबल समिट) का आयोजन किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Shiv Sena UBT के लिए करो या मरो की घड़ी! दिल्ली में सांसदों की अहम बैठक, व्हिप तय करेगा पार्टी का भविष्य

Pradyumn Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न चतुर्थी व्रत से घर में आती है सुख-समृद्धि, होता है लाभ

India vs Afghanistan ODI | टीम इंडिया में एंट्री पर बोले Gurnoor Brar- घरेलू क्रिकेट ढांचे के कारण इंटरनेशनल मैच में नहीं हुआ कोई दबाव

AI Model offline होने से सबक, NITI Aayog के सदस्य अभय करंदीकर बोले- भारत को टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनना ही होगा