केरल केंद्रीय वन्यजीव कानून में संशोधन करने वाला पहला राज्य: मुख्यमंत्री विजयन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2025

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि केरल केंद्रीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 में संशोधन करने संबंधी विधेयक पारित करने वाला पहला राज्य बन गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये सुधार मानव जीवन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा और लोगों एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य को बढ़ावा देने की केरल की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।’’ आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विधेयक को राजभवन भेजा जाएगा जो इसे राष्ट्रपति के पास भेजेगा क्योंकि यह केंद्रीय कानून से संबंधित है। यह विधेयक पिछले महीने विधानसभा में पेश किया गया था।

राज्य के वन मंत्री ए. के. शशींद्रन ने एक दिन पहले विधानसभा को सूचित किया था कि राज्य सरकार को इस केंद्रीय अधिनियम में संशोधन के लिए इसलिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि केंद्र सरकार से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद समय पर बदलाव नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि मानव-पशु संघर्ष एक ऐसा मुद्दा है जो राज्य की एक-तिहाई आबादी के जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित करता है।

प्रमुख खबरें

BJP से Annamalai का इस्तीफा, Amit Shah से मुलाकात पर निगाहें, क्या होगा अगला कदम?

Kedarnath Mystery: क्यों त्रिभुजाकार है केदारनाथ का शिवलिंग? पांडवों से जुड़ी है ये पौराणिक कथा

Monsoon Delay: बंगाल की खाड़ी का Cyclone बना विलेन, Kerala में क्यों कमजोर पड़ रही हवाएँ?

Norway Chess में भारतीय सितारों की दमदार वापसी, Praggnanandhaa और Gukesh ने दिलाई शानदार जीत