केरल के विधायक अब्दुल रजाक का निधन, पड़ा था दिल का दौरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2018

कासरगोड। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के विधायक पी बी अब्दुल रजाक का यहां एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने के कारण शनिवार को निधन हो गया। वह 63 साल के थे। परिवार के सूत्रों ने बताया कि रजाक को तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शनिवार तड़के उनका निधन हो गया। वह हृदय रोगों का इलाज करा रहे थे।

वह 2011 से विधायक थे। इस बीच, रजाक के निधन पर मुख्यमंत्री पी विजयन ने शोक प्रकट किया है। आईयूएमएल राज्य में कांग्रेस की अगुवाई वाली विपक्षी यूडीएफ का एक गठबंधन सहयोगी है।

प्रमुख खबरें

मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव के शुरुआती दो चरण के बाद मोदी आगे हैं : Amit Shah

Karnataka Sex Scandal Case । पीड़ितों की हुई पहचान, संपर्क साधने में जुटी SIT Team, रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश में महिला T20 विश्व कप के Group A में