केरल: सार्वजनिक मार्ग पर जन्मदिन का जश्न मनाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 11, 2024

केरल के पथनमथिट्टा में सार्वजनिक मार्ग पर जन्मदिन का जश्न मनाने, यातायात बाधित करने और लोगों के लिए असुविधा का सबब बनने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पथनमथिट्टा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और रविवार को मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान वेट्टीपुरम निवासी शियास के रूप में हुई है।

उसके दोस्तों ने शनिवार रात सवा नौ बजे उसका जन्मदिन मनाने के लिए सड़क पर यातायात बाधिक कर दिया था। पुलिस ने रविवार देर रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि जिला पुलिस प्रमुख के निर्देश पर करीब 20 अन्य संदिग्धों का पता लगाने के लिए जांच का दायरा बढ़ाया गया है।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला