केरल पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह के सदस्यों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2025

कोच्चि साइबर अपराध पुलिस ने फर्जी परिवहन सॉफ्टवेयर के जरिए देशभर में ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह के सदस्यों को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य पुलिस मीडिया केंद्र द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार किये गये आरोपियों में उत्तर प्रदेश निवासी अतुल कुमार सिंह (32) और मनीष यादव (24) शामिल हैं जो व्हाट्सऐप के जरिये फर्जी एपीके फाइल भेजकर वाहनों के जुर्माने के नाम पर ठगी करते थे। इसके अनुसार इन फाइलों को इंस्टॉल कर मोबाइल में फर्जी ऐप खुलता था।

फर्जी एपीके बनाने वाला मनीष का रिश्तेदार था जो 16 वर्ष का है। विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्रवाई एर्नाकुलम निवासी की शिकायत पर की गई जिसके साथ 85 हजार रुपये की ठगी की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से 2,700 से अधिक वाहनों का डेटा बरामद किया है।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर