Kerala ने WEF meeting में 14 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता हासिल की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2026

केरल ने बृहस्पतिवार को यहां विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान 14 अरब अमेरिकी डॉलर (1.18 लाख करोड़ रुपये) के निवेश की प्रतिबद्धता हासिल करने की घोषणा की।

मंत्री ने कहा, ‘‘हमने एक नई औद्योगिक नीति और देश की पहली पर्यावरण सामाजिक राजकाज नीति को शामिल और अपनाया है।’’ राजीव ने कहा कि इस बार राज्य निवेश प्रस्तावों पर ध्यान दे रहा है और अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, स्पेन तथा अफ्रीकी देशों के वैश्विक निवेशकों से कुल 14 अरब अमेरिकी डॉलर यानी 1.18 लाख करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने कहा कि ये प्रस्ताव नवीकरणीय ऊर्जा, जीसीसी, कौशल विकास, वित्तीय सेवाएं, पर्यटन, स्वास्थ्य, चिकित्सा बुनियादी ढांचा, चिकित्सा उपकरण निर्माण आदि विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह