Kerala में कमजोर Monsoon से बढ़ी तपिश, Punalur में पारा 36.2 डिग्री पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 08, 2026

तिरुवनंतपुरम, आठ सितंबर दक्षिण-पश्चिम मानसून के कमजोर रहने के कारण केरलम सितंबर की शुरुआत में ही असामान्य गर्मी का सामना कर रहा है और कोल्लम जिले के पुनालूर में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पुनालूर में सोमवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आमतौर पर केरलम सितंबर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव में रहता है, लेकिन इसके उलट पहले सप्ताह में असामान्य गर्मी झेलनी पड़ रही है।

तिरुवनंतपुरम शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वेल्लानिक्करा में भी तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। गर्मी का असर केरलम के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिल रहा है।

कोझिकोड में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि कन्नूर में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों स्थानों पर तापमान सामान्य से दो डिग्री से अधिक रहा। लक्षद्वीप के मौसम केंद्रों में अमीनी में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मिनीकॉय में 33 डिग्री सेल्सियस और अगाती में 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Ecuador के संदिग्ध ड्रग तस्करी पोत को US military ने समुद्र में डुबोया

सवाल पूछो तो मिलते हैं अपमानजनक लेबल, दिमागी नक्सल तंज पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

US Dollar के मुकाबले Rupee 10 पैसे गिरकर 94.66 के स्तर पर पहुंचा

India-Iran Relations | पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत आ रहे ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियन, चाबहार पोर्ट और व्यापारिक विस्तार पर बनेगी बात?