Bhai Dooj पर भाई के लिए बनाएं शाही Kesar Kheer, नोट करें आसान Recipe

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 10, 2026

दिवाली त्योहार पर आपने काफी मिठाइयां खा ली है, लेकिन अब मीठा खाने की इच्छा नहीं हो रही है, तो आप भाई दूज का त्योहार पर यह डिश बना सकते हैं। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उनकी उम्र की कामना करती हैं।

इस दिन आप अपने भाई के लिए केसर वाली खीर बना सकते हैं। दूध, चावल, केसर और ड्राई फूट्स से बनने वाली खीर का स्वाद अलग होता है। आइए आपको इसकी शानदार रेसिपी बताते हैं।

केसर खीर बनाने के लिए क्‍या सामग्री चाह‍िए?

फुल क्रीम दूध- 3 कप
चावल- एक चौथाई कप
चीनी- एक चौथाई कप या स्‍वादानुसार
कंडेंस्ड मिल्क- आधा कप
केसर- आधा छोटा चम्मच
बादाम- 10 से 15
किशमिश- 2 बड़े चम्मच
काजू- 10 से 15
प‍िस्‍ता- 10 से 15
च‍िरौंजी- इच्‍छानुसार
हरी इलायची- 4
जायफल पाउडर- आधा छोटा चम्मच
केसर भिगोने के लिए थोड़ा गुनगुना दूध

कैसे बनाएं केसर खीर?

- सबसे पहले आप चावल को अच्छे से धो लें। अब इन्हें करीब एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख लें। जिसके बाद चावल को उसी पानी में पकाएं।

- जब चावल पूरी तरह पक जाएं और पानी सूख जाए, तो इन्हें अलग रख दें।

- अब भारी तले वाला बर्तन में दूध डालकर गर्म करें। जब दूध उबलने लगे, तो फ्लेम को धीमा कर सकते हैं। फिर इसमे पके हुए चावल डालें और अच्छे से मिला लें। खीर को एकदम लो फ्लेम पर पकने दें

- इसको बीच-बीच में चलाते रहे, जिससे दूध बर्तन के नीचे चिपके नहीं। जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तो चावल को चम्मच से थोड़ा-सा मैश कर ले। अब इसमें चीनी और कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इससे खीर का स्वाद मीठा और टेक्सचर क्रीमी हो जाएगा।

- अब एक कटोरी में थोड़ा गुनगुना दूध डालें और उसमें केसर डालकर कुछ देर के लिए भिगो दें। जब दूध में केसर का रंग उतरने लगे, तो इसे खीर में मिला दें।

- इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, किशमिश और चिरौंजी भी डाल सकती हैं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर खीर में एक उबाल आने दें।

- इसके बाद गैस बंद कर दें। आखिर में इलायची और जायफल पाउडर डालकर खीर को अच्छे से मिला लें। तैयार है आपकी रिच फ्लेवर वाली केसर खीर। इसको आप गर्मागर्म खा सकते हैं या आप चाहें तो ठंडा करके भी सर्व कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: West Bengal में Superhit साबित हो रहा है Yogi Model, Suvendu Adhikari ने माहौल ही बदल कर रख दिया है

Mokama MLA Anant Singh अपनी बेटी की शादी में करेंगे शक्ति प्रदर्शन! 4 लाख मेहमान देखेंगे छोटे सरकार का जलवा

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच गर्भगृह पहुंची उत्सव डोली, जानिए सर्दियों में कहां होंगे बाबा केदार के दर्शन

Sonia Gandhi के संस्मरण पर बोले KC Tyagi, इमरजेंसी के लिए संजय को जिम्मेदार ठहराने से पारिवारिक विवाद उभरा