भारत से हारने के बाद बोले केशव महाराज, दक्षिण अफ्रीका को नई गेंद से निपटने का तरीका ढूंढना होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

तिरुवनंतपुरम। दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज का मानना है कि उनकी टीम को नई गेंद से निपटने का तरीका ढूंढना होगा क्योंकि भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में स्विंग लेती गेंदों के सामने उसका शीर्ष क्रम बिखर गया था। भारतीय गेंदबाजों अर्शदीप सिंह (32 रन देकर तीन विकेट) और दीपक चाहर (24 रन देकर दो विकेट) ने गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराकर दक्षिण अफ्रीका का शीर्ष क्रम लड़खड़ा दिया था जिससे भारत ने बुधवार को यहां आठ विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में शुरुआती बढ़त हासिल की।

इसे भी पढ़ें: सूर्यकुमार का मुश्किल पिच पर आते ही शॉट खेलना अविश्वसनीय: के एल राहुल

महाराज का मानना है की मानसिकता में बदलाव से उनके बल्लेबाजों को स्विंग का सामना करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा,‘‘ कुछ अवसरों पर हमें नई गेंद से निपटने की तरीके ढूंढने होते हैं। गेंद काफी स्विंग कर रही थी, इसलिए अपनी रणनीति और मानसिकता में बदलाव करने की जरूरत थी।’’ महाराज ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद नहीं थी कि गेंद इतनी अधिक स्विंग करेगी। यह बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट नहीं था। कुछ गेंदे अचानक उठ रही थी। मुझे नहीं लगता कि हमें इस पर बहुत अधिक सोचना चाहिए लेकिन आगामी मैचों से पहले हम इस पर काम कर सकते हैं और उम्मीद है कि हम इसमें सुधार करेंगे।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास