सपा प्रमुख पर केशव मौर्य का तंज, अपना नाम ‘अखिलेश अली जिन्ना’ और पार्टी का ‘जिन्नावादी पार्टी’ रख लें

By अंकित सिंह | Nov 18, 2021

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग भी तेज होते जा रही है। हाल में ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने एक संबोधन में मोहम्मद अली जिन्ना का जिक्र किया था जिसके बाद से लगातार वह भाजपा के निशाने पर हैं। इसी कड़ी में आज उन पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जबरदस्त तंज कसा है। अखिलेश यादव पर हमला करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्हें अपना नाम बदलकर अखिलेश अली जिन्ना रख लेना चाहिए। साथ ही अपनी पार्टी का भी नाम जिन्नावादी पार्टी रख लेना चाहिए। यूपी के उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनके साथ गुंडे, अपराधी माफिया हैं। मौर्य ने यह भी कहा कि तुष्टीकरण के कारण उनके साथ अब जिन्ना मियां भी आ गए हैं। इसलिए मैं कह सकता हूं कि वह अपना नाम बदलकर अखिलेश अली जिन्ना रख लें तथा पार्टी का नाम जिन्नावादी पार्टी रख लें। इसके बाद केशव मौर्य ने यह भी कहा कि अखिलेश और उनकी पार्टी को ना तो जिन्ना जीता पाएंगे और ना ही अतीक अहमद और अंसारी जीता पाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर से 300 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर