केशुभाई पटेल 1साल के लिए सोमनाथ न्यास के अध्यक्ष नियुक्त, बैठक में PM मोदी हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2020

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बुधवार शाम वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सोमनाथ मंदिर न्यास की बैठक में शामिल हुए। न्यास की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बैठक में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को एक वर्ष के लिए दोबारा न्यास का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मोदी और आडवाणी श्री सोमनाथ न्यास के सदस्य हैं। न्यास, गिर सोमनाथ जिले में स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का प्रबंधन देखता है।

इसे भी पढ़ें: Unlock 4 के अंतिम दिन 5वें चरण के दिशानिर्देश जारी, स्कूल-सिनेमाघर खोलने की अनुमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल हुआ। हम लोगों ने मंदिर से जुड़े कई मुद्दों के अलावा ट्रस्ट की ओर से मौजूदा परिस्थितियों में की गई सामुदायिक सेवा और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को पूजा से जोड़ने को लेकर चर्चा हुई।” न्यास के सचिव पी के लाहिड़ी ने कहा कि सभी न्यासी केशुभाई पटेल को एक साल के लिए अध्यक्ष नियुक्त करने पर सहमत हुए।

प्रमुख खबरें

Sonia Gandhi Memoir Controversy | मेनका गांधी के साथ कैसे बिगड़े रिश्ते? इंदिरा गांधी से बगावत और परिवार के भीतर की अनसुनी दास्तान

Sensex में 1,097 अंक का उछाल, विदेशी पूंजी प्रवाह से Nifty भी 25,300 के पार

Presidents Bodyguard Jawan Shot | दिवाली पर बागपत में खूनी रंजिश! पटाखों के विवाद में राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड को मारी गोली, सिर से निकाली गई गोली, हालत नाजुक

भारत के खिलाफ Test Series के लिए New Zealand टीम घोषित, चोट से जूझ रहे Conway और Rachin शामिल