India Australia Khalistan: Flop Show साबित हुआ ऑस्‍ट्रेलिया में खालिस्‍तान समर्थकों का विरोध मार्च

By अभिनय आकाश | Jul 08, 2023

कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भी खालिस्तानियों ने  'किल इंडिया' विरोध रैली के तहत प्रोटेस्ट का आयोजन किया। ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त मनप्रीत वोहरा और मेलबर्न में भारत के महावाणिज्य दूतावास डॉ. सुशील कुमार को धमकी देने के बाद खालिस्तानी समर्थक 8 जुलाई की हत्या के विरोध में आज मेलबर्न में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर भारी संख्या में एकत्र हुए। द ऑस्ट्रेलिया टुडे के अनुसार सेंट किल्डा रोड पर हुए विरोध प्रदर्शन में खालिस्तानियों ने कुछ भारतीयों के  साथ मारपीट और धक्का मुक्की भी की। भारतीय दूतावास के बाहर लगे पोस्टर में से एक में एके-47 राइफल नजर आई। पोस्टर में किल इंडिया लिखा हुआ था और बंदूक की फोटो भी थी। 

खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को कनाडा में एक गुरद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। 45 साल का निज्जर भारत में अति वांछित आतंकवादियों में शामिल था जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। दो अज्ञात बंदूकधारियों ने निज्जर पर तब गोलियां चलाईं, जब वह पश्चिम कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में सरे स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारा की पार्किंग से भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे अपने वाहन से निकलने की तैयारी कर रहा था। खालिस्तानियों ने भारतीय राजनयिकों को हत्यारा बताने के लिए दुनिया भर में रैलियां करने की योजना बनाई है। 

इसे भी पढ़ें: Khalistan Protest in Canada: खालिस्तानी 'किल इंडिया' पोस्टरों पर भारत ने कनाडा को जमकर सुना दिया, चेतावनी भी दी

इस मुद्दे की नई दिल्ली ने भी कड़ी आलोचना की है। एक भारतीय अधिकारी ने ऑस्ट्रेलिया स्थित समाचार मंच को बताया कि भारतीय अधिकारी इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं और ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के संपर्क में हैं। ऑस्ट्रेलिया टुडे ने अधिकारी के हवाले से  बताया कि हम सभी को इस आतंक की निंदा करनी चाहिए, मेलबर्न रहने के लिए तीसरा सबसे अच्छा शहर है और यहां कुछ लोगों द्वारा समुदाय के लोकतांत्रिक मूल्यों और सद्भाव को नष्ट किया जा रहा है। भारतीय अधिकारी इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं और संबंधित ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के संपर्क में हैं।  

प्रमुख खबरें

KIIFB भूमि अधिग्रहण जांच पर भड़के Pinarayi Vijayan, केरलम सरकार पर लगाया राजनीति का आरोप

विदेशी MBBS डिग्री पर NMC का अस्पष्ट रुख, छात्रों को गुमराह कर रहे करियर सलाहकार

NTPC का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 40.68 प्रतिशत उछला, 7351 करोड़ रुपये रहा

Rajasthan के Kota में सरपंच चुनाव मतगणना के दौरान Election Officer की Heart Attack से मौत