Canada में खालिस्तानियों ने लांघी सीमा, हिंदुओं पर हमले के बाद भड़के सांसद ने कहा- रेड लाइन हो गई क्रास

By अभिनय आकाश | Nov 04, 2024

कनाडा में हिंदू मंदिरों और हिंदुओं पर हमला देखने को मिल रहा है। एक तरफ खालिस्तानी उन्हें मारते हैं तो दूसरी तरफ कनाडा की पुलिस भी कुछ ऐसा ही करती नजर आती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कनाडा से आई तस्वीरों में साफ तौर पर नजर आया कि कनाडा की पुलिस भारतीय समुदाय के साथ धक्का मुक्की उन्हें मारते हुए नजर आ रही है। उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने जब पुलिस पर उंगली उठाई तो तमाम पुलिसवाले भारतीयों के खिलाफ हो गए। लेकिन उन्होंने एक बार भी खालिस्तानियों के खिलाफ कुछ नहीं बोला। 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह पर कनाडा के आरोपों को भारत ने किया खारिज, बताया बेतुका, गंभीर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी

कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने इस हमले को लेकर कहा कि खालिस्तानियों ने अब रेड लाइन पार कर दी है। चंद्र आर्य ने कहा कि ब्रैम्पटन में एक मंदिर में हिंदू कनाडाई भक्तों पर हमला किया। ये हमला कोई रोड पर नहीं था बल्कि परिसर के भीतर घुसकर लाठी डंडों से मारा गया। चंद्र आर्य ने कहा कि ये बताता है कि कनाडा में खालिस्तानी हिंसक चरमपंथ कितना गहरा और बेशर्म हो गया है। मुझे लगने लगा है कि इन रिपोर्टों में सच्चाई है कि कनाडा के राजनीतिक तंत्र के अलावा खालिस्तानियों ने हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों में भी घुसपैठ कर दी है। मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि हिंदू कनाडाई लोगों को अपने समुदाय की सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ब्रैम्पटन में एक मंदिर पर कथित खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा किए गए हमले की निंदा करते हुए कहा कि प्रत्येक कनाडाई को अपनी आस्था का स्वतंत्र तरीके से और सुरक्षित माहौल में पालन करने का अधिकार है।

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर