Kharge ने मोदी सरकार पर स्वास्थ्य प्रणाली को ‘बीमार’ बनाने का आरोप लगाया, मांडविया का पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश की स्वास्थ्य प्रणाली को ‘‘बीमार’’ बना दिया है और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसे अस्पताल भी चिकित्सकों तथा अन्य कर्मियों की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। कांग्रेस प्रमुख ने यह भी दावा किया कि लोग अब जाग गए हैं और मोदी सरकार की ‘‘विदाई’’ का समय अब आ गया है। खरगे ने एक मीडिया रिपोर्ट का भी हवाला दिया, जिसमें दावा किया गया है कि 19 एम्स में चिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों की कमी है। कांग्रेस प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर काव्यात्मक अंदाज में लिखा, ‘‘लूट और जुमलों ने देश को किया अस्वस्थ, मोदी जी के हर शब्द में केवल झूठ ही कंठस्थ।

(पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी) वाजपेयी जी के समय में छह एम्स खुले और मोदी जी के समय में 15 नए एम्स खोले जा रहे हैं।’’ मांडविया ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि आप यह भी समझने की कोशिश करेंगे कि नए विभाग खुलने पर एम्स की जरूरत के हिसाब से चरणबद्ध भर्तियां समय-समय पर की जाती रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘रोजगार मेले’ में देश के युवाओं को पांच लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए और वे किसी जान-पहचान एवं भाई-भतीजावाद के बिना सिर्फ योग्यता के आधार पर दिए गए।

इसे भी पढ़ें: अजित और शरद पवार के बीच क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी नहीं : जयंत पाटिल

मांडविया ने खरगे से कहा कि वह स्वास्थ्य क्षेत्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पूर्व सरकार की उपलब्धियों के बारे में देश की जनता को अवगत कराएं। उन्होंने कहा, ‘‘संप्रग के दौर की नाकामी और वर्तमान समय में जिस तरह से देश को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, उसे देश अच्छी तरह से समझ रहा है।’’ मांडविया ने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने नए एम्स खोले हैं और भर्ती भी हम ही करेंगे, आप बस देखते रहना और सुझाव देते रहना।

प्रमुख खबरें

AB de Villiers का बड़ा बयान: Sachin Tendulkar ने दिखाया रास्ता, Virat Kohli ने विदेशी जमीं पर बढ़ाया भारतीय बल्लेबाजी का कद

भारत में Satellite Internet पर Security संशय, Starlink और Jio को लाइसेंस के लिए करना होगा और लंबा इंतजार

Evergrande Crisis: एशिया के सबसे अमीर रहे Hui Ka Yan को China में उम्रकैद, 2 लाख करोड़ के कर्ज में डूबी कंपनी

Stock Market Manipulation: सेबी ने सेंसेक्स में कृत्रिम तेजी लाने वाली दो फर्मों पर की बड़ी कार्रवाई, Profit पर लगाई रोक