Kharge का आरोप, मणिपुर जल रहा और PM ईस्ट इंडिया की बात कर रहे, Piyush Goyal का पलटवार

By अंकित सिंह | Jul 25, 2023

संसद में मणिपुर को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त तरीके से तकरार है। विपक्षी दल मणिपुर पर चर्चा की मांग पर अड़े हुए हैं। इन सबके बीच राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। खड़गे ने साफ तौर पर कहा है कि मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईस्ट इंडिया की बात कर रहे हैं। दरअसल मणिपुर में पिछले 2 महीने से ज्यादा समय से हिंसा जारी है। संसद सत्र से पहले मैच में महिलाओं का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद हंगामा और भी बढ़ गया। विपक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की लगातार मांग कर रहे हैं। इसको लेकर लोकसभा में भी हंगामा मचा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: No Confidence Motion: मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्षी दल, जानें क्या है मामला

राज्यसभा में गतिरोध 

मणिपुर हिंसा पर चर्चा की विपक्ष की मांग को लेकर मंगलवार को भी राज्यसभा में गतिरोध बना रहा और सरकार ने जोर दिया कि पूर्वोत्तर राज्य के साथ ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे प्रदेशों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के विषय पर भी चर्चा होनी चाहिए। उच्च सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू होने पर भी स्थिति पहले जैसी ही रही और विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्य मणिपुर हिंसा पर कार्यस्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा कराने की मांग करने लगे। विपक्षी सदस्य इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जवाब की भी मांग कर रहे थे। हंगामे के बीच ही सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रश्नकाल चलाया और कुछ सदस्यों ने पूरक सवाल किए और संबंधित मंत्रियों ने उनके जवाब भी दिए।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा