Kharge का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, दिल्ली में प्रधानसेवक मित्र की सेवा कर रहे हैं, रेल, जेल, तेल सब बेच रहे

By अंकित सिंह | Feb 25, 2023

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का 85वां अधिवेशन चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए साफ तौर पर कहा कि दिल्ली में प्रधानसेवक मित्र की सेवा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि रेल, जेल, तेल सबकुछ मित्र को बेचा जा रहा है। हमने जो बनाया था, वह सब बेच रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने ध्वजारोहण कर कांग्रेस के 85वें अधिवेशन की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: जानमाल का सर्वाधिक नुकसान यूक्रेन को हुआ और प्रतिष्ठा रूस की धूमिल हुई

खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार में बैठे लोगों का डीएनए गरीब-विरोधी है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री का यह बयान बड़ी नाकामी का द्योतक है कि चीन बड़ी अर्थव्यवस्था है, ऐसे में उस पर हमला नहीं कर सकते। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अधिवेशन तब हो रहा है जब देश महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है। किसान, मजदूर बेहाल हैं। पड़ोसी देशों से हमारे रिश्ते ठीक नहीं है। ऐसे में देश की निगाहें राहुल गांधी पर हैं। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं

NBFC Revolving Credit पर रोक से MSME को नुकसान होगा, FISME ने RBI से की अपील

1984 Riots Justice: PM Modi ने दिलाया न्याय, HS Phoolka का वार- Congress ने Sajjan Kumar को सालों तक दिया संरक्षण