खड़गे का Amit Shah से सीधा सवाल: Police Action पर Rajya Sabha में आकर दें बयान

By अंकित सिंह | Aug 06, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री अमित शाह से 20 जुलाई को छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बारे में सदन में बयान देने को कहा है। खड़गे ने सरकार पर 6 अगस्त की कार्यवाही के दौरान इस मामले पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया। राज्यसभा में बोलते हुए, खड़गे ने सभापति से आग्रह किया कि वे गृह मंत्री को सदन को संबोधित करने का निर्देश दें। 

खरगे ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की पिछली टिप्पणियों की आलोचना की और संसद में कामकाज में बाधा डालने के मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की बातों का ज़िक्र किया। इसके जवाब में रिजिजू ने कहा कि खड़गे ने अपनी मांग के समर्थन में किसी नियम का हवाला नहीं दिया और ज़ोर देकर कहा कि विपक्ष कार्यवाही को तय नहीं कर सकता या यह तय नहीं कर सकता कि सरकार की ओर से कौन सा मंत्री जवाब देगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता ने किसी नियम का हवाला नहीं दिया। वे पीठासीन अधिकारी को निर्देश नहीं दे सकते। यह सरकार की सामूहिक ज़िम्मेदारी है। कांग्रेस को नए सदस्यों को भी मौका देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Akhilesh Yadav का BJP पर तंज: इनके विकास प्रोजेक्ट काम आने से पहले ढह जाते हैं!

राज्यसभा के चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन ने रिजिजू को निर्देश दिया कि वे विपक्ष की बात गृह मंत्री तक पहुंचाएं। सीपीआई सांसद पी. संतोष कुमार ने चेयरमैन के इस निर्देश को विपक्ष की जीत बताया और कहा कि यह पूरे विपक्ष के लिए एक बड़ी जीत है। हम लगातार मांग कर रहे थे कि अमित शाह आएं और 20 जुलाई को हुए लाठीचार्ज पर बयान दें। अब आखिरकार, चेयरमैन ने रिजिजू को निर्देश दिया है कि वे विपक्ष की बात गृह मंत्री तक पहुंचाएं। हम उस जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक