खरगे बृहस्पतिवार को बिहार में कांग्रेस की पदयात्रा की शुरुआत करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बृहस्पतिवार को बिहार में बांका जिले से पार्टी की राज्यव्यापी पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर 1,200 किलोमीटर लंबी पदयात्रा 17 जिलों से गुजरेगी और गया में संपन्न होगी। बिहार कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश राठौड़ ने पीटीआई-से कहा, “ कांग्रेस अध्यक्ष पांच जनवरी को बांका के मंदार पर्वत क्षेत्र से पदयात्रा को रवाना करेंगे। उनके पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचने की उम्मीद है और सभा को संबोधित करने के बाद, वह पदयात्रा की शुरुआत करेंगे।”

उन्होंने कहा, “ पदयात्रा के पटना पहुंचने पर एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसे सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी वाद्रा संबोधित करेंगी जो उनकी उपलब्धता पर निर्भर करेगा। पदयात्रा के समापन पर राहुल गांधी एक जनसभा में शामिल होंगे। वह उस समय तक भारत जोड़ो यात्रा पूरी कर लेंगे।” पदयात्रा पहले 28 दिसंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। कांग्रेस ने इसे स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया। पदयात्रा में बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

बिहार कांग्रेस ने पदयात्रा की तैयारियों की निगरानी के लिए जिला स्तरीय समितियां गठित की हैं जिनमें वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी ने सभी क्षेत्रों के लोगों से मंहगाई, बेरोजगारी और सामाजिक अविश्वास के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई में साथ आने की अपील की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी जनता दल (यू) कांग्रेस की पदयात्रा में भाग नहीं लेगी, जो राज्य में महागठबंधन सरकार में गठबंधन सहयोगी है। लालू प्रसाद की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी कह दिया है कि वह भी कांग्रेस की यात्रा में शामिल नहीं होगी।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड