खरगोन हिंसा : तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 182 लोग पकड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2022

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में पिछले महीने रामनवमी समारोह के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खरगोन में अस्थायी रुप से तैनात किए गए विशेष सशस्त्र बल के कमांडेट अंकित जायसवाल ने रविवार देर रात पत्रकारों को बताया कि दस अप्रैल को हुई हिंसा के सिलसिले में दर्ज 72 मामलों में अब तक 182 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। दस अप्रैल को शहर में रामनवमी के जुलूस के दौरान और बाद में सांप्रदायिक झड़पें हुई थीं।

इसे भी पढ़ें: एलिसा हीली, केशव महाराज अप्रैल के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए

जायसवाल ने कहा कि शहर के आनंद नगर में हिंसा को उकसाने के मुख्य आरोपियों में से एक इकबाल बानी और भटवाड़ी इलाके में दंगों के मुख्य आरोपी अफजल को क्रमशः जावरा (रतलाम जिला) और इंदौर सेजबकि एक अन्य मुख्य आरोपी अर्श उर्फ कैफ को खरगोन जिले के कसरावद कस्बे से गिरफ्तार किया गया है। पिछले महीने हिंसा के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था और 24 दिन बाद चार मई की शाम को इसे हटाया गया।

प्रमुख खबरें

Odisha सरकार ने केंद्र से 1.56 करोड़ मच्छरदानी मुहैया करने का आग्रह किया

तटरक्षक बल ने भारतीय नौका से 173 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, दो लोग हिरासत में

स्त्री-पुरूष समानता वाले संगठनों के प्रति महिला कर्मचारी अधिक वफादारः Report

Hajipur Lok Sabha Election 2024: पिता के गढ़ में जीत पाएंगे चिराग पासवान, राजद के शिवचंद्र राम से है मुकाबला