By रेनू तिवारी | Aug 25, 2020
पहली बार भारत में शूट हो रहा टीवी का स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। शो के फाइनल में एक्टर करण वाही का मुकाबला टीवी की जानी मानी एक्ट्रेसज निया शर्मा और जस्मीन भसीन से होगा। शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने आखिरी एपिसोड का शूट पूरा कर लिया है। कलर्स ने अपने सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो रिलीज किया है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि निया, जस्मीन और करण वाही शो के आखिरी पड़ाव के स्टंट में भाग ले रहे है। देखना होगा कि खतरों के खिलाड़ी मेक इन इंडिया का ताज इन तीनों में से किसके सिर पर सजता है।
माना जा रहा है शो का आखिरी एपिसोड कुछ साथ होने वाला है। रोहित शेट्टी के गाड़ियों के प्यार के बारे में तो आप सभी जानते हैं इस बार सेट पर रोहित शेट्टी अपनी येलो कलर की कार के साथ भी नजर आएंगे। कार का क्या रोल होगा ये तो एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगी।
यहां देखें प्रोमो-
सूत्रोंं की मानें तो करण वाही ने निया शर्मा और जस्मीन को पीछे छोड़ कर फिलाने अपने नाम कर लिया है। अभी शो के विजेता की अधिकारिक घोषणा होना बाकी है। निया शर्मा और जस्मीन भसीन के खतरों के खिलाड़ी के बाद बिग बॉस के शो में जाने की भी बात सामने आयी है।