खट्टर सरकार जनविरोध नीतियों से राज्य की बर्बादी की कहानी लिख रही है: रणदीप सुरजेवाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2021

चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर सोमवार को आरोप लगाया कि वह अपनी ‘‘दिशाहीन और जनविरोधी नीतियों से एक उभरते राज्य के बर्बाद होने की कहानी लिख रही है’’। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार के 2,500 दिन पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा-जजपा (भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी) ने सत्ता का आनंद लिया, लेकिन लोगों का खून सड़कों पर बहाया गया’’।

इसे भी पढ़ें: कोलकाता में एक रहस्यमयी विस्फोट में एक इमारत का हिस्सा क्षतिग्रस्त

सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ‘‘जब युवा भर्ती परीक्षाओं के लिए कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में कड़ी मेहनत कर रहे थे, उसी दौरान बेशर्मी से परीक्षा पत्र सार्वजनिक रूप से बेचे गए। करनाल में किसानों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लठ जीवी सरकार जजपा की बैसाखी की मदद से सत्ता में है, जबकि लोगों को कई तरह से पीड़ा झेलनी पड़ रही है।

प्रमुख खबरें

CHOGM में बोले विदेश मंत्री S Jaishankar, Guyana को 500 मिलियन डॉलर की Line of Credit देगा भारत

राजस्थान में अवैध Sand Mining रोकने को छह Task Force गठित, तीन नदियों में निगरानी

Ramayana के सेट से सामने आईं रणबीर कपूर और बेटी राहा की अनदेखी तस्वीरें, आलिया भट्ट ने की शेयर

ASEAN Summit: मनीला नहीं जाएंगे Xi Jinping, चीनी प्रीमियर Li Qiang संभालेंगे कमान